प्रदेश

मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता 15 मार्च तक आयोजित की जाएगी… विषय : ’’मेरा वोट मेरा भविष्य है – ताकत एक वोट की’’

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डिंडौरी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन 15 मार्च तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मूल उद्येष्य ’’मेरा वोट मेरा भविष्य है – ताकत एक वोट की’’ नारा के साथ प्रारंभ हुआ है। प्रतियोगिता में वीडियो निर्माण में प्रथम पुरूस्कार 2 लाख अधिकतम, गीत में 1 लाख अधिकतम पोस्टर डिजाईन में 50 हजार अधिकतम एवं नारा लेखन में अधिकतम 20 हजार व प्रश्नोत्तरी में ई-प्रमाण पत्र बैज के लिए प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आयोग की बेवसाईट https:ecisveep.nic.in/contest पर पंजीकृत करके प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। विजेताओं को आकर्षक नगद पुरूस्कार, ई-प्रमाण पत्र के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही निर्वाचन आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफार्म में प्रदर्शित भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में शौकिया, पेशेवर एवं संस्थागत रूप में भी भाग लिया जा सकता है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button