प्रदेश
शहपुरा नगर की बेटी डॉ खुशबू गुलवानी ने किया नाम रौशन…दीक्षांत समारोह में डॉ खुशबू गुलवानी मान. राजपाल जी से सम्मानित

बी.ए.एम.एस की पढ़ाई यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान
मानसरोवर आयुर्वेदिक कॉलेज मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल का चौथा स्थापना दिवस दीक्षांत समारोह
शहपुरा विगत दिवस मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण चिकित्सा महाविद्यालय मानसरोवर आयुर्वेद कॉलेज मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चौथे स्थापना दिवस में आयोजित दीक्षांत समारोह बैच 2015-16 का शानदार आयोजन प्रदेश की राजधानी भोपाल में किया गया जिसमे मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल छगन भाई मंगूभाई पटेल के कर कमलों से मानसरोवर आयुर्वेदिक कॉलेज मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चिकित्सक विद्यार्थियों को सर्वोत्तम स्थान प्राप्त होने पर गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ डिग्री अवार्ड की गई उल्लेखनीय है कि जिसमें हमारे शहपुरा नगर क्षेत्र को गौरवान्वित करते हुए नगर के प्रतिष्टित समाजसेवी किशोर गुलवानी श्रीमती उषा गुलवानी की सुपुत्री डॉक्टर खुशबू गुलवानी ने यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर नगर क्षेत्र एवं जिले का नाम रौशन किया है डॉ खुशबू की आरंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में हुई तभी से ही डॉक्टर बनने का सपना देखा था माता पिता एवं गुरुजन के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से निरंतर मेहनत के परिणाम स्वरूप आज डिग्री प्राप्त हुई जो हमारे लिए बहुत बड़ी बात है,किंतु इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि अब एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में पीड़ित मानवता की सेवा भली प्रकार कर सकूं यही प्रयास रहेगा कि ग्रामीण क्षेत्र सुदूर वनांचल में भी मरीजों की सेवा बेहतर ईलाज से कर सकूं।
डॉ खुशबू की शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार गुरुजन एवं नगर के नागरिकों ने बधाई शुभकामनाएं दी।
संलग्न फ़ोटो

