जनपद पंचायत डिंडोरी की जनपद स्तरीय सामान्य सभा की बैठक जनपद सभाकक्ष में आहूत की गई बैठक में सर्वप्रथम एजेंडे के आधार पर चर्चा की गई बैठक में शिक्षा विभाग पीएचई,एमपीईबी,कृषि विभाग के खंड स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की जानकारी सदन में दी इसके पश्चात 15 वित्त की राशि के संबंध में सभी सदस्यों के बीच में चर्चा के उपरांत प्लान बना कर सामान्य सभा में प्रस्तावित किया गया वही प्रधानमंत्री आवास स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की गई बैठक में जनपद अध्यक्ष श्रीमती देवबती वालरे जनपद उपाध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश पांडे जनपद सदस्यगण महेश धूमकेती,चंद्रिका गवले श्रीमती कीर्ति गुप्ता, राम मिलन राठौर, प्रेमलाल बनवासी, मनोज मरावी, मानसिंह कुंजाम श्रीमती रामकिशोर ठाकुर,विनीता पुसाम, शशि परस्ते,कामता वरकडे सहित अन्य सदस्य और विकास खंड स्तरीय अधिकारी और जनपद के अधिकारी कर्मचारियों उपस्थित रहे
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार