प्रदेश

किसान सम्मान निधि योजना की सूची का वाचन ग्रामसभा में करें : कलेक्टर श्री रत्नाकर झा


कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने राजस्व विभाग की बैठक में दिए उक्त निर्देश
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पूर्व में अपात्र/पात्र कृषकों की सूची का वाचन ग्रामसभा में करने के निर्देश दिए हैं। जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में छूटे किसानों का नाम जोड़ा जा सके और अपात्र लोगों का नाम काटा जा सके। कलेक्टर श्री झा गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की बैठक में उक्त निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अंरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी श्री बलवीर रमण, एसडीएम शहपुरा श्रीमती काजल जावला, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, तहसीलदार डिंडौरी श्री बिसन सिंह ठाकुर, तहसीलदार शहपुरा श्री अमृतलाल धुर्वे, तहसीलदार बजाग श्री गोविंदराम सलामे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी राजस्व न्यायालय में कोई भी प्रकरण छः माह से अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए। कलेक्टर श्री झा ने डायवर्सन, नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने तहसील न्यायालय में दर्ज उक्त प्रकरणों का निराकरण में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की नियमित रूप से बैठक लें। राजस्व न्यायालयों में डायवर्सन, नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों की सुनवाई के दौरान आवश्यक होने पर पटवारी को उपस्थित रहने के निर्देश दें। इससे राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों का निराकरण पारदर्शिता के साथ करने में मदद मिलेगी। कलेक्टर श्री झा ने न्यायालय के प्रकरणों के निपटारा के लिए स्थल निरीक्षण भी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री झा ने सभी राजस्व अधिकारियो को राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व जमा नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए उनके संस्थानों में ताला लगाने को कहा। जिससे राजस्व की राशि जमा हो सके। कलेक्टर श्री झा ने भू-अर्जन के मामलों में आवार्ड पारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उक्त कार्य को समय-सीमा में पूरा करने को कहा। कलेक्टर श्री झा ने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भूमिहीन व्यक्तियों को इस योजना से लाभांवित किया जाए। कलेक्टर श्री झा ने प्रत्येक राजस्व कार्यालयों में अनिवार्य रूप से पेड़ पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व कार्यालयों में आने वाले व्यक्तियों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल और छाया का प्रबंध करने को कहा। जिससे राजस्व कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button