प्रदेश

कलेक्टर रत्नाकर झा ने स्वरोजगार दिवस कार्यक्रम के लिए सौंपी जिम्मेदारी


कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने 25 फरवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वरोजगार दिवस कार्यक्रम के लिए अधिकारियों की ड्यूटी आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक मंच साज-सज्जा, एलईडी स्क्रीन व्यवस्था एवं बैठक व्यवस्था के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र डिडांरी एवं मुख्यनगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत डिंडौरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार से फूल माला एवं गुलदस्ता की व्यवस्था के लिए सहायक संचालक उद्यानिकी डिंडौरी। दीप प्रज्जवलन एवं कन्यापूजा हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डिंडौरी। इंटरनेट, एलईडी, टीव्ही, लेपटॉप एवं प्रोजेक्टर ऑपरेटिंग के लिए जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस डिंडौरी। मंच संचालन के लिए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी। बैंकों से ऋण स्वीकृत/वितरण तथा नियुक्ति पत्र वितरण करना एवं कार्यक्रम में आवेदकों/हितग्राहियों को उपस्थित कराने के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र डिंडौरी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम, शहरी विकास अधिकरण सहायक संचालक उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, प्रबंधक खादी ग्रामोद्योग एवं सहायक संचालक मत्स्य विभाग डिंडौरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में सफल उद्यमियों एवं स्वरोजगारियों द्वारा योजनाओं की सफलता की कहानी की प्रस्तुती के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम, राज्य समन्वयक कंजर्वेशन ऑफ ट्रेडिशनल एग्रीकल्चर प्रोग्राम (तेजस्विनी), परियोजना अधिकारी डूडा डिंडौरी। कार्यक्रम का प्रचार प्रसार एवं फोटोग्राफी के लिए सहायक संचालक जनसंपर्क डिंडौरी। कोविड-19 के गाईडलाईन के अनुसार मास्क व सेनेटाईजर की व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डिंडौरी एवं स्थल की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं कार्यक्रम का प्रचार का प्रसार के लिए नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत डिंडौरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button