प्रदेश

अभाविप ने शहीद चंद्रशेखर आजाद को उनकी पुण्यतिथि पर दीप प्रज्वलित कर किया नमन…

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, डिंडोरी इकाई द्वारा श्री हरि त्रंबकेश्वर महादेव बाल उद्यान डिंडोरी में शहीद चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस 27 फरवरी 2022 को प्रतीकात्मक रूप से आजाद पार्क (पूर्व अल्फ्रेड पार्क) में उनको पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई । जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी द्वारा बताया गया कि किस प्रकार कुछ चाटुकार व्यक्तियों द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद की मुखबरी की गई। एवं उस समय प्रयागराज स्थित अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेज पुलिस के दस्ते के द्वारा उन्हें घेरकर उन पर गोलियों से हमला किया गया परंतु अपने नाम के अनुरूप चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजो की गोली लगने से अच्छा स्वयं की गोली से मरना उचित समझा और अपने भारत देश के लिए अपने प्राण अर्पण किए। श्रृद्धांजलि के दौरान अभाविप जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी,प्रो.विकास जैन, नेहरू युवा केंद्र प्रभारी आर .पी कुशवाहा, अभाविप कार्यकर्ता,अनुज पटेल, दीपक झारिया, प्रियांश दुबे, लकी रैकवार , अभय प्रधान, लकी झारिया ,नमन इरपाची, वीरेंद्र वालरे, दक्ष गोयल, आयुष गोहिया उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button