प्रदेश

बजाग पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने से बंद हो रही गाड़ियां,टंकी से निकल रहा पानी बजाग मुख्यालय में वाहन चालक परेशान…

बजाग-तहसील एवं जनपद मुख्यालय बजाग में स्थित मेसर्स उर्मिला फ्यूल जोन में उस वक्त भगदड़ मच गई जब पेट्रोल भरवाने से गाडियां चोक हो गई थी, और कई गाड़ियां बंद होने के चलते मोटर मेकेनिक के दुकान पर पहुंचे कुछ तो टंकी खुलवाने पर उनकी गाड़ी से पानी निकलने लगा। ऐसा एक व्यक्ति के साथ नहीं अनेक लोगों के साथ हुआ जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध जताया कि इस तरह से पेट्रोल के बदले पानी मिलने से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर पेट्रोल पंप संचालक के द्वारा उपभोक्ताओं को कोई सहयोग नहीं किया गया। लगातार आ रही शिकायतों के बाद लोगों का गुस्सा आग बबूला हो गए हैं, गुस्से में तिलमिलाए लोगों ने पेट्रोल पंप पर मिलावट का आरोप लगया है।। इन्होंने बताया-सिंगार सत्ती से गाड़ी चलाते आया हूं यहां बजाग पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने के बाद भानपुर तक जाने तक गाड़ी बंद हो गया- नरसिंह धुर्वे, सिंगार सत्ती
गाडी एम पी 52 एम सी 0738 के चालक ने बताया कि पेट्रोल डलवाने से गाडी के बंद होने के बाद उनके द्वारा पेट्रोल पंप पर बताया गया पर कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ- कैलाश मरावी
पेट्रोल पंप से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के बाद एक किलोमीटर आते ही गाड़ी बंद हो गया तथा टंकी खुलवाने पर उसमें पानी निकल रहा है- नरेंद्र यादव, सिंगार सत्ती

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button