प्रदेश
वन विभाग ने तेंदुए की खाल के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया…

डिण्डोरी। वन विभाग ने तेंदुए की खाल के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है जानकारी के अनुसार दोनो आरोपी लल्लन सिंह और रामकुमार मार्को से जबलपुर एसटीएफ ने डीलिंग की थी और सौदा करने के लिए यहां आए थे, शाहपुर से मुड़की मार्ग पर मुड़की से आधा किलोमीटर पहले दोनों आरोपियों को चमड़े के साथ गिरफ्तार किया गया, दोनो आरोपी अमनी पिपरिया गांव के बताए जा रहे हैं, डिण्डोरी वन अमले से रेंजर सुदीप मिश्रा और डिप्टी रेंजर विष्णु पटेल मय अमले के पहुंचे और दोनों को हिरासत में लिया
