शहपुरा-जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बस्तरा मैं गत देर रात्रि कमरे में सो रही मां व 11माह की बेटी की जलने से मौत हो गई जानकारी में बतलाया जा रहा है कि मां सरिता बाई अपनी 11 माह की बच्ची के साथ सो रही थी व घर के अन्य कमरों में8न सास-ससुर एवम देवर भी सो रहा था वही अज्ञात कारणों से देर रात करंट फैलने व आग लगने से महिला व बच्ची बुरी तरह जल गई पता चलने पर ससुर व देवर द्वारा दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया परंतु दरवाजे में भी करंट था जिस कारण सब्बल से दरवाजा तोड़ दोनों को 108 की मदद से उपचार हेतु शहपुरा अस्पताल लाया गया परन्तु उपचार के पहले ही मौत हो गई,घटना के दौरान म्रतक महिला का पति पास स्थित ग्राम खेभगड़ू रिस्तेदारी में गया था,फिलहाल शहपुरा पुलिस घटना से जुड़ी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार