विक्रमपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा , युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार व शाहपुर मंडल अध्यक्ष सुशील राय की सहमति से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें शहपुरा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के विक्रमपुर से मोर्चे में लंबे समय से कार्य कर रहे युवाओं में लोकप्रिय आदिवासी नेता राकेश सिंह परस्ते को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त कर आदिवासी वर्ग के युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया है। यह जिम्मेदारी राकेश को पहले मोर्चे में जिला मंत्री की कमान संभालते हुए युवाओं को जोड़ने एवं आदिवासी वर्ग के युवाओं के हितों व विकास के लिए कार्य करने पर दी गई है। नियुक्ति के बाद भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों , क्षेत्रीय जनों ने खुशी जाहिर की है वहीं युवाओं में नयी उत्साह व गर्मजोशी का माहौल है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार