प्रदेश
अब जिला चिकित्सालय में ही होगी सीटी स्कैन की व्यवस्था ,केन्द्रीय मंत्री ने सीटी स्कैन मशीन का किया शुभारंभ…

डिण्डौरी। जिले से सीटी स्कैन के लिये अब जबलपुर या अन्य शहर नहीं जाना होगा यहां पर प्राईवेट पार्टनरशिप पर सीटी स्कैन मशीन की स्थापना कर दी गई है सोमवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इसका शुभारंभ किया, इस पूरी यूनिट की लागत लगभग ढाई करोड रू बताई गई है साथ ही बताया गया कि आयुष्मान कार्ड धारक व बीपीएल मरीज के लिये यह सुविधा निःशुल्क है अन्य मरीजों के लिये बहुत ही सामान्य शुल्क पर सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। दुर्घटना जैसे मामलों पर चिकित्सक सीटी स्कैन के लिये ही मरीज को जबलपुर रिफर कर देते थे लेकिन अब जिला चिकित्सालय में यह सुविधा होने से तत्काल मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा।
