प्रदेश
सांसद आदर्श ग्राम में सभी बुनियादी सुविधाएं ग्राम में ही मिलेगी: फग्गन सिंह कुलस्ते… केन्द्रीय राज्यमंत्री ने 1 करोड़ 07 लाख के निर्माण कार्याें का भूमिपूजन किया

डिण्डौरी। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि सांसद आदर्ष ग्राम ऐसी परिकल्पना है, जिससे लोगों को बुनियादी सुविधाएं गांव में ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि आदर्ष ग्राम के निवासियों के लिए ऐसा वातावरण तैयार जाएगा। जिससे उन्हें षिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, शासन की योजनाआंे और नषा मुक्ति अभियान का लाभ मिल सके। केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सोमवार को ग्राम बघाड़ ग्राम पंचायत रामगूढा जनपद पंचायत डिंडौरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय राज्यंमत्री ने रामगूढा से बघाड़ सड़क पर घाट निर्माण सीसी रोड लागत 44 लाख और जल जीवन मिषन योजना अंतर्गत नलजल योजना लागत 63 लाख 23 हजार का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिप्रकाष धुर्वे, भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, एसडीएम डिंडौरी बलवीर रमण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेष मरावी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजूलता सिंह, जिला समन्वयक सर्व षिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि ग्राम बघाड में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के लिए पचपन आवास भवन स्वीकृत किये गए हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस भी प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत छूटे हुए हितग्राहियों के नाम सर्वे सूची में जोड़कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि विषेष पिछड़ी बैगा परिवार की मुखिया महिलाओं को आहार अनुदान योजना के अंतर्गत एक हजार रूपए प्रतिमाह प्रदान किया जाता है। ग्राम बघाड़ की सोलह विषेष पिछड़ी जनजाति परिवार की मुखिया महिलाओं के प्रकरण स्वीकृत किये गए हैं। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को दस हजार रूपए की सम्मान राषि प्रदान की जा रही है। जिससेे किसान जरूरत के समय सम्मान निधि राषि का उपयोग कर सकें।
कुलस्ते ने कहा कि ग्राम बघाड़ में नषामुक्ति अभियान चलाया जाएगा। गांव के सभी लोगों को इस नषामुक्ति अभियान में जोड़कर नषा करने के दुष्परिणामों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा से लोगों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे गांव में पलायन की स्थिति न बने। उन्होंने किसानों को फलों की खेती करने की सलाह दी। जिससे किसान अपने परंपरागत खेती के साथ-साथ फलों की खेती कर मुनाफा कमा सकें। उन्होंने उद्यानिकी विभाग को किसानों के लिए फलदार पौधे उपलब्ध कराने के निर्देष दिए। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किसानों को मनरेगा के अंतर्गत खेत तालाब योजना एवं मेढ बंधान योजना से लाभांवित करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम बघाड़ को जल जीवन मिषन के अंतर्गत जोड़ा गया है। जिससे घर घर तक नल के माध्यम से पानी पहुंचाया जा सके। इससे गांव में किसी भी प्रकार से पेयजल समस्या नहीं रहेगी।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सभी नागरिकों का आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाया जाए। इससे आयुष्मान कार्डधारक व्यक्ति पांच लाख रूपए तक का निःषुल्क ईलाज करा सकेगा। ग्राम बघाड में उचित मूल्य की दुकान और ग्राम दुनिया एवं बघाड़ में आंगनबाड़ी भवन निर्माण करने की घोषणा की। कार्यक्रम में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिप्रकाष धुर्वे ने भी संबोधित किया।
काश इस आयोजन के बाद गांव का भला हो जाये
दुनिया बघाड गांव में मुश्किलों के बीच जीवन यापन करने वाले ग्रामीणों का विकास हो जाये और उन्हें मूलभूत सुविधायें ही मिल जायें तो बडी बात होगी, दशक भर से कई कलेक्टर व अधिकारी गांव का दौरा कर चुके हैं और ग्रामीणों को उम्मीद बंधा चुके हैं लेकिन गांव की दशा में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है इस बार केन्द्र के मंत्री के दौरे के बाद एक बार फिर ग्रामीण उम्मीद कर रहे हैं कि अब उनके गांव का विकास होगा, गांव में विकास की रफतार काफी धीमी है जो भी अधिकारी यहां पहुंचते हैं और विकास का वादा करते हैं उसे पूरा करने से पहले ही स्थानांतरित हो जाते हैं। सांसद के आगमन के बाद विकास की गति थोडी बढेगी एसी उम्मीद जरूर है।
