डिण्डौरी। जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत देने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि पत्र के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री से मांग किया है कि इस भीषण महंगाई के समय सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपना एवं अपने परिवार का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। महंगाई ने चारों तरफ हाहाकार मचा रखा है और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पास पेंशन के अलावा जीविका उपार्जन के अन्य कोई साधन भी नहीं है ,अतः आपसे जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी निवेदन करती है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने का कष्ट करें।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार