प्रदेश
महिलाओं ने दो घण्टे से लगातार चक्काजाम किया… पेयजल की समस्या से जूझ रही महिलाएं मंडला मार्ग पर बर्तन रखकर बैठी

डिण्डोरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जहाँ जगह जगह महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है वही अमरपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत सक्का गांव की महिलाओं को पानी के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है यहां महिलाओं ने मण्डला और अमरपुर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया है अपने बर्तनों के साथ सड़क पर बैठ पानी की व्यवस्था की माँग कर रही हैं दो घण्टे तक मार्ग जाम होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है हाथों में तख्तियां लिए महिलाएं नल जल चालू करने की मांग कर रही हैं, गर्मी की आमद के साथ ही अब पेयजल संकट भी खड़ा होने लगा है।
