प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डिण्डोरी। स्थानीय मेकलसुता महाविद्यालय डिंडोरी में एक दिवसीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें साइबर क्राइम से संबंधित विभिन्न जानकारियों को छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों के मध्य रखा गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिंडोरी जिले के पुलिस अधीक्षक संजय सिंह रहे आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर ऑनलाइन डेटिंग साइट से दूर रहने ईमेल आईडी प्रोफाइल अपडेशन प्राइवेसी सेटिंग इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि से सावधान रहने के उपाय बताएं कार्यक्रम में यातायात प्रभारी राहुल तिवारी के द्वारा सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने अपने पिन पासवर्ड आदि कभी किसी के साथ ना साझा करने अनजान नंबरों से आई वीडियो कॉल रिसीव ना करने ऑनलाइन चैट पर आपत्तिजनक फोटो वीडियो आदि साजन ना करने से संबंधित विभिन्न जानकारियां दे गई साइबर क्राइम एक्सपर्ट अभिमन्यु अभिमन्यु वर्मा के द्वारा छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के होने वाले साइबरक्राइम से अवगत कराया गया और महिलाओं हेतु साइबर अपराध से बचने की विभिन्न उपाय भी बताए गए जैसे ऑनलाइन शॉपिंग पुराने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेचने से पूर्व मेमोरी कार्ड डाटा रिसेट करें सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग के माध्यम से अपनी निजी जानकारियां छुपा कर रखने प्रोफाइल को लॉग रखने आदि की जानकारी दी गई साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप स्वयं इस नंबर पर कंप्लेंट करके निवेदन कर सकते हैं मध्य प्रदेश पुलिस क्राइम विभाग लगातार लोगों को जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक कर रहा है ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button