एनएसएस कार्यक्रम के लिए मेढ़ाखार पहुंचे करंजिया कालेज के विद्यार्थी
अख़लाक़ कुरेशी

गोरखपुर- करंजिया मुख्यालय के शासकीय महाविद्यालय में उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश शासन व रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार करंजिया जनपद के ग्राम पंचायत मेढ़ाखार में एन एस एस का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रचार प्रो. प्रमोद वासपे के गरिमामई उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में एनएसएस के छात्रों को अनुशासन में रहने का शपथ दिलाया गया तत्पश्चात महाविद्यालय के प्रो. विक्रम सिंह टेकाम द्वारा उपस्थित विघार्थियों को बच्चों को स्वच्छता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया इस दरमियान कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद ग्राम की सरपंच रुकमणी मरावी द्वारा समस्त छात्रों को ग्राम पंचायत के विकास शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दिया गया साथ ही ग्राम पंचायत के अंदर निवासरत लोगों को जागरूकता बढ़ाने के लिए सहयोग करने की बात कही इस बीच कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अंजनी कुमार सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को कार्य के प्रति जिम्मेदारी तथा आपसी सहयोगी भावना बरकरार रहने के विषय में वक्तव्य दिया कार्यक्रम के अंत में सभी एनएसएस छात्रों द्वारा मेढाखार की पंचायत भवन परिसर में बने शौचालय की साफ सफाई कर स्वच्छता संबंधी अभियान में अपना योगदान दिया इस दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सहित छात्र-छात्राओ की गरिमामई उपस्थिति रही मंच का संचालन नीलेश कुमार ने किया आभार एवं राघवेंद्र सिंह दांगी द्वारा व्यक्त किया गया ।
