सैलवार से बजाग तक निर्माणाधीन सड़क का मामला दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा ठेकेदार द्वारा खोदा गया गढ्डा ग्रामीणों को हो रही परेशानी
अख़लाक़ कुरेशी
गोरखपुर-करंजिया विकासखंड के अंतर्गत ग्रामपंचायत सैलवार से बजाग तक निर्माणाधीन सड़क में पटरी पर गढ्डा कर यूं ही छोड़ दिए जाने से यहां के रहवासियों को अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बताया गया कि पटरी को खोदें लगभग एक पखवाड़ा बीतने को आया किंतु ठेकेदार के द्वारा गढ्डों को भरे जाने के लिए पहल नहीं किया जा रहा हैं जब इस क्षेत्र के नागरिकों ने ठेकेदार के कर्मचारियों से समतलीकरण कब किया जाएगा पूंछते हैं तो उनके द्वारा अनसुना कर दिया जाता हैं लिहाजा ऐसी स्थिति में आमजन परेशान हैं वहीं खुलें गड्ढों से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई हैं बावजूद इसके गढ्डे नहीं भरें जा रहें हैं ग्रामीणों ने बताया कि जब कंपनी के लोगों से गढ्डों को भरने के लिए कहा जाता हैं तो वे हर बार की तरह बात को टाल जातें हैं और संतोषजनक जवाब देने की बजाय गैर जिम्मेदाराना जवाब देते हैं यघपि ऐसे में इन गड्ढों के कारण गिरकर कोई चोटिल होता हैं तो इस दुर्घटना का कौन जिम्मेदार होगा स्थानीय लोगों ने बताया कि वैसे भी यह वाहनों के आवागमन के लिए सिंगल रोड हैं ऊपर से पटरी खोद दिए जाने से वाहनों के क्रासिंग में दिक्कत हो रही है साथ ही स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं लिहाजा ग्रामीणों की मांग हैं कि अविलंब गढ्डों को भरा जाएं ताकि लोग सुचारू रूप से आना जाना कर सकें ।
