प्रदेश
चार राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गोरखपुर-करंजिया विकासखंड के अंतर्गत कस्बा गोरखपुर में गुरुवार को यूपी ,उत्तराखंड, गोवा तथा मणिपुर के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत की खुशी पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम गोरखनाथ मंदिर में विधिवत पूजा अराधना कर जीत की बधाई दी । तत्पश्चात एक दूसरे का मिठाई से मुंह मीठा कराकर आतिशबाजी किया जीत के मौके पर कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे की धुन में थिरकते हुए जश्न मनाया इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण लाल हस्तपुरिया, पूरनश्रीवास, हरि प्रसाद तिवारी रोशन साहू जनार्दन साहू नीलकंठ साहू , सहित अन्य लोग मौजूद रहें।