प्रदेश

बजाग प्रीमियर लीग शुरू, पहले मैच झनकी ने विक्रमपुर को हराया

अमित साहू

डिंडोरी जिले के बजाग ब्लॉक में अनेक वर्षों बाद इस वर्ष भी टेनिस बॉल बजाग प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले ही मैच में झनकी और विक्रमपुर के मध्य खेला गया जिसमें झनकी टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी विक्रमपुर टीम निर्धारित 12 ओवर में 72 रन बनाए। लक्ष्य प्राप्त करने उतरी झनकी की टीम महज 10वे ओवर में हासिल कर लिया। इस उद्घाटन में डिंडोरी जिले के पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, डिंडोरी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, अवध राज बिलैया, बजाग थाना प्रभारी गिरिवर सिंह उईके, तहसील बजाग के तहसीलदार गोविंद राम सलामे, बजाग युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल मानिकपुरी एवं अन्य समस्त वरिष्ठ अतिथि गण शामिल रहे। डिंडोरी से पधारे अतिथि गणों ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और खिलाड़ियों से अच्छे से खेलने की समझाइश दी।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button