आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनंतिम सूची के विरूद्ध दावा/आपत्ति आमंत्रित
डिण्डोरी। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा अमरपुर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं की भर्ती के लिए विकासखण्ड स्तरीय चयन समिति के निर्णय अनुसार चयनित ऑंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिकाओं की पद पूर्ति कर अनंतिम सूची जारी की गई है। जारी सूची के मुताबिक ऑंगनबाडी केन्द्र भगनवारा के लिए श्रीमति सरिता बाई/श्री माधव सिंह, आंगनबाडी केन्द्र रहंगी के लिए कु. वि़द्या/श्री मानिकलाल को आंगनबाडी कार्यकर्ता के लिए चयन किया गया है। इसी प्रकार से आंगनबाडी सहायिका पद हेतु आंगनबाडी केन्द्र बडाटोला मौहारी के लिए श्रीमति शांति मरावी/श्री भगत सिंह मरावी, आंगनबाडी केन्द्र जलेगांव के लिए श्रीमति रोषनी नेताम/श्री राजकुमार नेताम, आंगनबाडी केन्द्र मनौरी के लिए श्रीमति ओमवती धुर्वे/श्री रहीम खान, आंगनबाडी केन्द्र साम्हर 1 के लिए श्रीमति रूकमणी कुर्मेष/श्री षिवकुमार कुर्मेष तथा आंगनबाडी केन्द्र सडकटोला कचनारी के लिए श्रीमति ममता बाई/श्री राम सिंह का चयन किया गया है। अनंतिम सूची प्रकाषन से सात दिवस के अन्दर दावे/आपत्तियों के संबंध में अभ्यावेदन परियोजना कार्यालय महिला एवं बाल विकास अमरपुर में प्रस्तुत किया जा सकेगा।