मोहतरा में एकदिवसीय मढ़ई मेले में उमड़ी भीड़ धूमधाम से किया गया आयोजन वाद्य यंत्रों के साथ मड़ई पहुंचे ग्वाल
अख़लाक़ कुरेशी


गोरखपुर -करंजिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा में शुक्रवार को एक दिवसीय मडई मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मढ़ई मेले का आनंद उठाने स्थानीय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों की भीड़ उमड़ी यघपि आमजन के बीच मढ़ई को लेकर दिनभर अधिक उत्साह नजर आया। जबकि मढ़ई परिसर में देर शाम तक जहां खरीददारों करने लोगों की भीड़ लगी रही वहीं मढ़ई के मद्देनजर पूरे पंचायत क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। बताया गया कि मढ़ई के आगमन और बाजार परिसर में भ्रमण के पश्चात पंडा द्वारा चंडी माता की विधिवत पूजा अर्चना मनोकामना पूर्ति के बाद लोगों ने खरीददारी की। इस दरमियान परम्परागत वेश भूषा में कलाकारों ने अहीर नृत्य कर लकड़ी के खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मनमोहा ग्राम के विनय मरावी सुभाष मरावी ने बताया कि मढ़ई के दिन ग्राम के अंदर किसी बड़े उत्सव के जैसा माहौल रहता है यहां के नागरिक आपस में मिलकर प्रेमभाव के साथ मढ़ई की परंपरा में बड़े उत्साह के साथ शामिल होकर आनंद उठाते हैं
नाचते गाते मडई में पहुंचे अहीर
शुक्रवार को मोहतरा की मढ़ई में आसपास गांवों से अहीर समाज के लोग परंपरागत वेशभूषा में ग्वालों के साथ नाचते गाते मडई ब्याहनें पहुंचे। सर्वप्रथम देवी माता की विधिविधान से पूजा आरती की गई। इसके बाद मडई ब्याहने की परंपरा का निर्वहन कर आर्शीवाद लेने के साथ सुखी जीवन की कामना की। इसके बाद पारंपारिक वेशभूषा, वाद्य यंत्रों, मादर की थाप पर सिर में मोर पंख, हाथ में फरसा लाठी के साथ कौडी, रंगीन फुंदरे व गोठलर से बने वस्त्र धारण कर आकर्षक नृत्य करते हुए मडई स्थल का चक्कर पूरा किया। इस बीच विभिन्न् मार्गो से मडई स्थल तक आने वाले अहीरों की टोली का स्वागत ग्रामीणों द्वारा किया गया।
मडई मेला में उमडी भीड
उल्लेख हैं कि यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य हैं। यहीं कारण हैं कि मडई मेले को स्थानीय लोग बडे त्यौहार के जैसा ही मनाते और आनंद उठाते हैं। क्षेत्रवासियों के लिए यह दिन किसी बडे पर्व से कम नहीं होता। इस दिन ग्रामीण अपने-अपने घरों में इष्ट देव की विशेष पूजा के साथ स्वादिष्ट पकवान भी बनाते हैं। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को मोहतरा की मडई में आसपास के गांवों से आए। ग्रामीणों की भीड दिन भर बनी रही। मेला में उपहार सामग्री व सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में खरीददारों की भीड लगी रही। इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं की खरीदी के साथ साथ खानपान की चीजें भी खूब बिकीं। महिला वर्ग ने प्रसाधन सामग्री, चूडी, बिंदी, मेहंदी के साथ उपहार सामग्री खरीदी। बच्चों ने खिलौने खरीदे।