वायसन की आमद से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल
अख़लाक़ कुरेशी

गोरखपुर-करंजिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सैलवार भुसंडा मानिकपुर सहित अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार की दोपहर वायसन की आमद से हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने दिनभर दहशत भरें माहौल में रहकर दिन को व्यतीत किया । बताया गया कि जैसे ही ग्रामीणों ने वायसन को देखा तो डर के कारण यहां वहां भागने लगें भय का माहौल खासकर खेतों में कृषि कार्य कर रहें लोगों में दिखा भागने के चक्कर में भुसंडा की एक महिला लकड़ी से टकराकर घायल हो गई । हालांकि वायसन ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है फिर भी लोग उसके प्रवृत्ति के कारण डरे हुए थे वनरक्षक विनोद उपाध्याय ने बातचीत में बताया कि वायसन की आमद के तुरंत बाद विभाग ने तत्परता दिखाया और उसके तमाम गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे क्षेत्र से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त किया हैं साथ ही जंगल के किनारे गांव भुसंडा लखनपुर धामिनटोला ग्वारी लालपुर आदि में आमजनता के बीच मुनादी कराकर जंगल जाने वाले तथा खेतों में कटाई गहाई करने वाले लोगों को सतर्क रहने कहा गया है ।