एनएसएस शिविर के तहत अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन
अख़लाक़ कुरेशी

गोरखपुर -करंजिया महाविद्यालय के द्वारा सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन ग्रामपंचायत मेढ़ाखार में किया गया हैं । कार्यक्रम के तहत विघार्थियों को ग्रामीण परिवेश की गतिविधियों को करीब से देखा और समझा जा रहा हैं इसी तारतम्य में शुक्रवार को कालेज के विघार्थियों के द्वारा ग्राम पंचायत का सर्वे कर सोनाड़ी नाला में जल रोको अभियान के तहत मिट्टी को बतरतीब रखकर पानी रोकने मिट्टी का बांध जैसा आकार बनाया गया साथ ही नाले के दोनों छोरों पर साफ सफाई कार्यक्रम चलाकर अनावश्यक खरपतवार तथा अनुपयोगी कागज एवं प्लास्टिक को ठिकाने लगाया गया इस दौरान नाले के जमा पानी में स्नान करने आए ग्रामीणों को पानी की उपयोगिता और इसके संरक्षण करने के लिए सलाह दिया गया तत्पश्चा वापसी करते हुए छात्रों ने पंचायत परिसर में दर्जनों किसानों की मौजूदगी में कृषक पाठशाला का आयोजन किया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम अधिकारी प्रो अंजनी कुमार सूर्यवंशी ने कृषि कार्य के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान करते हुए जैविक खेती के लाभ के बारे में बताया वहीं रासायनिक खादों का कम उपयोग करने का सलाह दिया इस दरमियान घरेलू खाद निर्माण विधि की विडियो फिल्म को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित कर दिखाया गया । कार्यक्रम के दौरान प्रो विक्रम तेकाम राघवेंद्र सिंह दांगी , निलेश दुफारे के विशेष योगदान के साथ समस्त एनएसएस छात्रों की सराहनीय भूमिका रहीं ।
