शहपुरा-आगामी होली पर्व के मददेनजर षनिवार को पुलिस थाना षहपुरा परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अखलेश दाहिया व तहसीलदार अम्रत लाल धूर्वे की उपस्थिति मे सम्पन्न हुई।आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी रगो के पर्व होली शांति व सोहार्दपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया साथ ही अपील की गई कि त्यौहार मे किसी तरह का हुडदंग नही होने पाये और न ही जबरन किसी पर रग डालें। यातायात व्यवस्था मे सुधार की उठी मांग.. शांति समिति की बैठक के दौरान उपस्थित आम नागरिको व्दारा नगर के बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधार करने की मांग की गई बतलाया गया कि वर्तमान में नगर के मुख्यमार्ग में शहीद स्मारक के पास से लेकर बटोधा चौराहा तक व उमरिया मार्ग से लेकर कालेज मार्ग तिराहा तक सडक तक दुकाने लग रही है साथ ही अनावष्यक तौर वाहना सडक पर ही खडे रहते है जिस कारण हादसे का अंदेषा है साथ ही नियम विरूध्द उमरिया डिण्डौरी तिराहा के पास खडे हो रही बसो को भी बस स्टैण्ड मे खडा करवाने की मागं की गई। ये रहे उपस्थित… बैठक के दौरान प्रमुख रूप से कमल अग्रवाल,अनूप गुप्ता,घनष्याम कछवाहा,अमित कछवाहा,अषोक पाठक,मनीष साहू,अनेक सिह ठाकुर सुरेन्द्र साहू विज्जुअवधिया,राहुल रैकवार सहित अन्य थाना प्रभारी अखलेष दाहिया,तहसीलदार अम्रत लाल धूर्वे उपस्थित रहे।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार