प्रदेश

शहपुरा मे जमकर उडा रंग,गुलाल..निकली होरियारों की टोलियां बरगांव,बिछिया सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे दिखा उत्साह


शहपुरा-रंगो का त्योहार होली शहपुरा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मैं बडे धूमधाम के साथ मनाया गया। हरे पीले नीले लाल रंगो की बौछार मै सराबौर शांति व सदभावना के त्योहार होली का असर समपूर्ण क्षेत्र मे देखने का मिला । परंपरागत तरीके से मनाए जाने वाले इस पर्व मै सभी ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। होली के अवसर पर सुबह से ही रंग लगाने का सिलसिला चलता रहा। वहीं इस मौके पर पुलिस व्यवस्था चुस्त रही ।
मनाई गई सुखी होली
होली उत्सव के दिन कुछ लोगों के व्दारा गीले रगों के स्थान पर सुखे अबीर से होली का त्यौहार मना कर पानी की व्यर्थ बर्बादी को रोकने का संदेश दिया गया।
महिलाओं व बच्चो की होली – होली के रगों के पर्व होली के दिन त्योहार का भरपूर आनन्द लेने के लिए महिलाए एव बच्चे भी पीछे नही रहे। अपने अपने मुहल्लों में महिलाए व बच्चो ने अपनी अपनी टोलियॉ बनाकर एक दूसरे को खूब रंगा।
छाया भांग का नशा – सतरंगी पर्व के दिन मस्ती मै डुबे युवाओं व बडो की टोलियो नें भांग व मीठे का खूब आनन्द उठाया।बैसे भी होली मै भांग का अपना अलग महत्व होता है।जगह जगह भागं की मिठाई व ठंडाई होलियारों के लिए तैयार रहीे।
रही चाक चौबंद व्यवस्था -शहपुरा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मैं होली पर्व के दिन सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण सतरगी पर्व के दिन नगर सहित पुरे क्षेत्र मै शाति कायम रही। पुलिस व्दारा इस वर्ष होली पर्व को ध्यान मै रखते हुए विशेष तैयारी की गई थी।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button