प्रदेश

31 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम करेंगे अमरकंटक महाधिवेशन का शुभारंभ, मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के दो दिवसीय महाधिवेशन में शामिल होंगे प्रदेश भर के पत्रकार…

अनूपपुर / मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन आगामी 31 मार्च एवं 1 अप्रैल को अमरकंटक में आयोजित होगा। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के इस दो दिवसीय महाधिवेशन का शुभारंभ मध्यप्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री गिरीश गौतम जी करेंगे। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया से दूरभाष पर प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम दो दिवसीय महाधिवेशन का शुभारंभ 31 मार्च की सुबह 11 बजे करेंगे। इस अवसर पर अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ( सहमति प्राप्त ) एवं अन्य अतिथियों के साथ प्रदेश के सभी जिलों से आए हजारों पत्रकार बन्धु शामिल होंगे । बड़ी संख्या में पत्रकारों के अमरकंटक आगमन की पुष्ट सूचना के बाद आयोजकों ने माता नर्मदा जी की नगरी में आस्था और आध्यात्मिक भाव से परिपूर्ण उनके स्वागत की आन्तरिक तैयारियाँ शुरु कर दी हैं।
कार्यक्रम के आयोजन प्रभारी मनोज द्विवेदी एवं सचिव अजीत मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के कुशल मार्ग दर्शन में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रांतीय महाधिवेशन तथा साधारण सभा की बैठक का आयोजन 31 मार्च तथा 1अप्रैल 2022 को मां नर्मदा के उद्गम नगरी अमरकंटक में किया जा रहा है। यह महाधिवेशन श्री कल्याणसेवा आश्रम में आयोजित होगा। सम्मेलन की तैयारी हेतु प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष मो अली, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव मेंहदी हसन, अजय शुक्ला , शहडोल संभाग के अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के सचिव अजीत मिश्रा, संभागीय महासचिच कृष्णकांत तिवारी, अनूपपुर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा के साथ अनूपपुर ,शहडोल, उमरिया जिले के साथी, प्रदेश पदाधिकारीगण तैयारियों में जुट गये हैं।
उन्होंने बतलाया है कि दो दिवसीय महाधिवेशन में शामिल होने के लिये मध्यप्रदेश के दूर के जिलों से लगभग 600 सम्मानित पत्रकार बन्धु 30 मार्च को और रीवा, जबलपुर, अनूपपुर संभाग के पत्रकार गण 31 मार्च की सुबह अमरकंटक पहुँच जाएगें। अमरकंटक सहित मध्यप्रदेश के किसी जिले में, किसी भी संगठन के ऐसे किसी भी आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों से पत्रकारों की इतनी बड़ी सह भागिता संभवत: कभी नहीं हुई है।
प्रदेश के पत्रकार गण तीन दिन एक साथ अमरकंटक में माता नर्मदा जी के सान्निध्य में रहने वाले हैं। यह सौभाग्य जिन्हे मिल रहा है , उन सभी से प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के साथ आयोजन समिति ने श्रद्धा और आध्यात्म भाव के साथ तीन दिवसीय अमरकंटक प्रवास करने का आग्रह किया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button