प्रदेश

जिला पंचायत कार्यालय से जुड़े लव जिहाद के तार, कार्यालय में संलग्न वाहन का हुआ इस्तेमाल….

डिण्डोरी। जिला पंचायत डिण्डोरी में संलग्न वाहन mp52ca2214 के माध्यम से हुए लव जिहाद के मामले के तार जुड़ रहे हैं, सवाल यह है कि बिना शाखा प्रभारी की सहमति से वाहन कार्यालय से कैसे जा सकता है यानी जिला पंचायत के अमले की भूमिका भी इस अपराध में है, जिला पंचायत कार्यालय में संलग्न वाहन से घटित अपराध में निश्चित तौर पर अवैध गतिविधि को अंजाम दिया गया है, सरकारी वाहन और सरकारी ईंधन का उपयोग कर अवैध गतिविधि को अंजाम दिया गया, बिना शाखा प्रभारी की सहमति के वाहन परिसर से बाहर नही जा सकता एक बात और कि हो सकता है कि जिला पंचायत का अमला सरकारी वाहन का व्यावसायिक उपयोग भी करता रहा हो। पहले भी इस तरह की गतिविधियां हुई हों और किसी को भनक न लगी हो। फिलहाल वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले कोतवाली परिसर में खड़ा कर दिया है।
मामले पर परियोजना अधिकारी ऋषिराज चढ़ार ने बताया कि रविवार की रात तक वाहन उनके पास था लेकिन सोमवार को कार्यालय में वाहन नहीं पाया गया, आज फिर सुबह से वाहन खड़ा पाया गया। वाहन को बिना अनुमति के यहां से ले जाया गया था। बहरहाल पूरे मामले में अब जांच का दायरा जिला पंचायत तक पहुंच सकता है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button