प्रदेश

युवती के अपहरण के बाद गुस्से में व्यापारी ,मुकम्मल बन्द कर जताया कड़ा एतराज ,शाहपुर के हिंदूवादी संगठन जता रहे हैं, कड़ा विरोध

डिण्डोरी। नजदीकी कस्बे शाहपुर में व्यापारियों ने अपहरण में मामले को लेकर अब अपने गुस्से का इजहार कर दिया है, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अब वह अड़ गए हैं, बुधवार को स्थानीय थाने में बंद की सूचना दे गुरुवार को कस्बे के व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए व्यापारिक गतिविधियां ठप्प कर दी हैं, जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत दिनांक 5 अप्रैल 2022 को दर्ज अपहरण मामले ने अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है,ग्राम शाहपुर के कुछ तथाकथित लवजिहादीयों के द्वारा एक हिंदू लड़की को अगवा कर लिए जाने का मामला थाना शहपुरा में दर्ज कराया गया था, उसी के विरोध में ग्राम शाहपुर के हिंदूवादी संगठनों एवं छोटे बड़े सभी व्यापारियों के द्वारा आज शाहपुर बंद कराया गया है, और हिंदूवादी संगठनों के नेताओं के द्वारा चेतावनी दी जा रही है, कि अगर जल्द से जल्द लड़की को वापस नहीं लाया जाता है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, हिंदूवादी संगठनों के नेताओं के द्वारा मांग की जा रही है, कि जिस प्रकार से प्रदेश के कुछ जिलों में अपराधियों के घरों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त किया गया है,ठीक उसी प्रकार से इन आरोपियों के घरों को भी बुलडोजर से ध्वस्त कराया जाए, ताकि भविष्य में फिर कभी इस प्रकार की घटना दोबारा घटित न हो सके।
अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी न हो पाने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है अगर पुलिस इस मामले पर शीघ्र सफल नही होती है तो विरोध के स्वर शाहपुर से बाहर जिला मुख्यालय और अन्य कस्बों में सुनाई दे सकते हैं, शासकीय वाहन से युवती का अपहरण होने पर अधिक गुस्सा है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button