डिण्डोरी। नजदीकी कस्बे शाहपुर में।माहौल काफी तनावपूर्ण है, पूरा गांव आक्रोश में है और बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग में जुटा हुआ है। परिजनों ने थाना पहुंच एसडीएम को आरोपी के आतंक की जानकारी दी उन्होंने बताया कि पहले भी आरोपी कई बार धमकी दे चुका है लेकिन लोक लाज के डर से वह शांत रहे और अब उसने अपहरण की घटना को अंजाम दिया पिछले 4 अप्रेल को जब युवती अपनी बुआ निवासी कुंडम के यहां से शाहपुर आ रही थी तभी आरोपी आसिफ खान एवं सहयोगियों के द्वारा बोलेरो वाहन क्रमांक एम. पी. 52. सी. ए. 2214 से शहपुरा के पास बल पूर्वक युवती को उतारकर अपने वाहन बोलेरो में बैठाकर अपहरण कर लिया गया है आज दिनांक 7/4/2022 तक पुलिस आरोपी पकड़ने में नाकाम रही है जिससे ग्रामवासी शाहपुर में आक्रोश व्याप्त है इसी कारण ग्राम शाहपुर के समस्त ग्रामवासियों के द्वारा शांति पूर्ण ढंग से शाहपुर बंद का आह्वान किया गया है ग्रामवासियों ने इस संबंध में तत्काल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार करने की मांग की।
युवती के परिवार के द्वारा आरोपीगण के विरुद्ध यह आरोप है कि युवती को अपने कब्जे में करकर दवाब डाल कर भयभीत करके अपने पक्ष में बयान दिलाने का प्रयत्न किया जा रहा है आरोपीगण को तत्काल गिरफ्तार करते हुए युवती को परिवार के सुपुर्द किये जाने की मांग की गई। एसडीएम बलवीर रमन ने ग्रामीणों व परिजनों को आस्वस्त किया कि पुलिस पूरी मुस्तेदी से तलाश में जुटी हुई है उन्होंने व्यापारियों को भी समझाइश दी कि सभी अपने प्रतिष्ठान खोल लें। बहरहाल पूरा गांव मुकम्मल बन्द को जारी रखे है, गांव में जगह जगह भारी पुलिस बल तैनात है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार