प्रदेश
अपहरण कांड में प्रशासन की सख्ती,आरोपी की दुकानों पर चला बुल्डोजर

डिण्डोरी। शाहपुर के आसिफ खान द्वारा लड़की के अपहरण मामले पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है, ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने आरोपी की दुकानों पर बुलडोजर चला उन्हें धराशायी किया यहां सड़क किनारे अवैध गुमटियों में आसिफ की मुर्गा, चाय व ऑनलाइन सेंटर संचालित थे। प्रशासन की समझाइश के बाद भी ग्रामीणों ने यहां दुकान नही खोली थी और कार्रवाई की मांग कर रहे थे, प्रशासनिक अधिकारियों व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आसिफ की दुकानों को हटाया गया।

