प्रदेश
उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए अर्जुन सिंह, 2018 का संगीत नाटक अकादमी पुरुष्कार

डिण्डोरी। पदमश्री से सम्मानित अर्जुन सिंह धुर्वे को 2018 का संगीत नाटक अकादमी पुरुष्कार से भी सम्मानित किया गया, राष्ट्रीय स्तर के इस पुरुष्कार को आज उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने प्रदान किया। इस अवसर पर केन्द्रिय संस्कृति मंत्री जी कृष्णा रेडी एवं अकादमी की अध्यक्ष उमा नन्दूरी ने अर्जुन सिंह धुवे को बधाइयाँ दी। अर्जुन सिंह को विगत दिवस पदमश्री से भी सम्मानित किया गया था।
