प्रदेश
विधायक निधि से मड़िया में पांच लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन..

शहपुरा-नगर का आस्था का केंद्र वार्ड नं 14 में स्थित प्राचीन मड़िया मंदिर परिसर में विधायक निधि से पांच लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य किया जावेगा,उक्त निर्माण कार्य की घोषणा स्थानीय विधायक भूपेन्द्र मरावी द्वारा शनिवार की शाम माड़िया पहुंच आयोजित महा आरती के दौरान की गई,विधायक द्वारा की गई घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में हर्ष व्याप्त गई।

