प्रदेश

LOKVICHAR UPDATE |जल अभिषेक अभियान के तहत जल संरक्षण का कार्य किया जाएगा: केन्द्रीय राज्यमंत्री

दर्रीमोहगांव में जल अभिषेक अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ


डिण्डौरी। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण का कार्य किया जाएगा। जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित कर उन्हें उपयोग करने लायक बनाया जाएगा। अमृत सरोवर अभियान के तहत तालाबों का निर्माण किया जाएगा। जिससे वर्षा का जल इन सरोवरों में संग्रह करके रखा जा सके। इससे जल स्त्रोत विकसित होंगे, जल का संरक्षण होगा और पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते सोमवार को ग्राम पंचायत दर्री मोहगांव जनपद पंचायत डिंडौरी में जल अभिषेक अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रकाष धुर्वे, कलेक्टर रत्नाकर झा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजू अरूण कुमार, जनपद पंचायत डिंडौरी अध्यक्ष श्रीमती देववती बालरे, जनपद पंचायत डिंडौरी उपाध्यक्ष सुषील राय, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डिंडौरी गणेष पाण्डेय सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर जिला रायसेन मंे जल अभिषेक अभियान के प्रदेष स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन को जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय ने देखा और सुना। ग्राम पंचायत दर्री मोहगांव में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित व कन्यापूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम में 39 लाख 9 हजार की लागत से तालाब निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समुदाय को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रकाष धुर्वे ने कहा कि जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों को विकसित किया जाएगा। लोगों को जल संरक्षण करने का संदेष दिया जाएगा। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने और पेड़ न काटने की सलाह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर के तहत तालाबों का निर्माण किया जाएगा। जिससे जल का संरक्षण किया जा सके। अमृत सरोवर के तालाबों का निर्माण कार्य 15 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2024 तक हर घर तक नल कनेक्षन के माध्यम से पेयजल पहुंचाया जाएगा। इससे लोगों को उनके घरों में ही निस्तार के लिए भरपूर पानी मिलेगा। उन्होंने लोगों को जल का बचाव करने के लिए नलों की टोंटी खुली नहीं रखने की सलाह दी। जिससे पानी व्यर्थ न बहे। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्याग्रस्त गांवों में टेंकर के माध्यम से पेयजल पहुंचाया जाएगा। इससे किसी भी व्यक्ति को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती धुर्वे ने कहा कि प्रदेष सरकार की योजनाएं हितग्राहियों के लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक संचालित है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को षिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल, रोजगार, आवागमन जैसी सुविधाएं मिल रही है। मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को 55 हजार रूपए दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गांव-गांव में पक्के भवन बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस के माध्यम से छूटे हुए हितग्राहियों के पक्के मकान बनाये जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती धुर्वे ने आयोजित कार्यक्रम में प्रदेष शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मंे विस्तार से बताया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button