प्रदेश
LOKVICHAR UPDATE |आगजनी से प्रभावित परिवारों को नप अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने प्रदान की पचास-पचास हजार रू की सहायता राशि ….
- प्रमुख बाते- सोमवार को पीडितो के घर-दुकान में अज्ञात कारणो से लगी थी आग , आग लगने से दुकानो सहित ग्रहस्थी का समान खाक, घर भी पूरी तरह खण्डर मे हुआ तब्दील , पीडितो को मिलेगा पीएम आवास का लाभ।

शहपुरा-बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष राजेश गुप्ता,जिला पचायत सदस्या क्रष्णा उरैती सहित पार्षद गण नगर के गांधी चौक पहुच सोमवार को अज्ञात कारणो से गौतम परिवार के घर एव दुकानो मे लगी आग से प्रभावित हुए परिवारो से मिल,नुकसान का जायजा लेते रहे व इस दौरान ग्रहस्थी सहित मकान को आग मे बरबाद हो जाने से परेशान चंद प्रकाश गौतम के परिवार को नगद पचास हजार रू की मदद की इसके अलावा उक्त मकान में स्थित दुकान मे किराये से फुटवेयर व कपडे का व्यवसाय सचालित कर रहे पकज गुप्ता के घर पहुच उन्हे भी पचास हजार रू की आर्थिक मदद नप अध्यक्ष राजेश गुप्ता व्दारा की गई गौरतलब है कि उक्त आगजनी की घटना में पकज गुप्ता की भी दुकान में रखी सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो चूकी है।पीडितो से मिलने के दौरान नप अध्यक्ष व्दारा हर सम्भव मदद का भरोसा दिया गया।

मिलेगा पीएम आवास का लाभ
आगजनी की घटना के बाद पूरी तरह बरबाद हुए गौतम परिवार को ढांढस बंधाते हुए उपस्थितो के बीच नप अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि पीडित परिवारो की यथा सम्भव पूरी मदद की जावेगी,आगजनी में घर पूरी तरह खण्डर मे तब्दील हो गया हे जिसे देखते हुए मानवीय द्रष्टिकोण के तहत पीडित परिवारो को पीएम आवास जल्द स्वीक्रत किये जावेगे साथ ही खण्डर मे तब्दील हुए मकान को आम लोगो की सुरक्षा के मददेनजर डिसमेन्टल नगर परिसद व्दारा किया जावेगा।इस दौरान नप अध्यक्ष के साथ पार्षद राजेश चौधरी,अशोक बनवासी,अखलेश पाठक,राजेन्द्र गुप्ता,रघूनन्दन पाण्डे,मूरत कछवाहा सहित अन्य जन उपस्थित रहे।



