प्रदेश
LOKVICHAR UPDATE |खन्नात तिराहे में स्थापित होगी बाबा साहेब की प्रतिमा.. सोसाइटी की सरकारी जमीन पर मिली जगह,प्रशासन की देखरेख में उक्त स्थान पर पहुँची प्रतिमा

करंजिया:- मुख्यालय में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग समाज सेवा समिति करंजिया, गोंडवाना महासभा, भीम सेना एवं जयस संगठन के द्वारा बहुत दिनों से मांग की जा रही थी परंतु उचित स्थान ना मिलने के कारण प्रतिमा स्थापित करने में विलंब हो रहा था । शुक्रवार को खन्नात तिराहे में स्थित सोसाइटी की सरकारी जमीन को चयनित किया गया जिसमें सभी की सर्वसम्मति एवं निर्विवाद तरीके से स्थानीय कब्जा हटवा कर बाबा साहब की मूर्ति उक्त स्थान पर पहुंचा दी गई है । सुशील नागेश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी मांग बहुत दिनों से चली आ रही थी जिस पर आज विराम लग गया है सोसाइटी की उक्त सरकारी भूमि में बाबा साहब की प्रतिमा लाई गई है फाउंडेशन तैयार कर कुछ दिनों में मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी । इससे पहले बाबा साहब की 131वी जयंती में बाबा साहेब की करीब 10 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया था। जीवन मरावी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहब को उचित स्थान मिलने से सभी संगठन एवं स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है और जल्द से जल्द हमारे द्वारा फाउंडेशन तैयार कर मूर्ति की स्थापना आगामी दिनों में कर दी जावेगी । इस दौरान पुलिस विभाग राजस्व विभाग की पूरी टीम मौके पर उपस्थित रही और शांति व्यवस्था के साथ मूर्ति को उक्त स्थान में पहुंचाया गया । साथ ही अजाक्स संगठन करंजिया, गोंडवाना महासभा, भीम सेना, जयस संगठन एवं सेवा समाज समिति के सदस्य गण भी उपस्थित रहे ।



