अजय जैन करंजिया:- मुख्यालय में प्रतिवर्ष हनुमान जयंती का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है इस वर्ष भी हनुमान जयंती में विविध कार्यक्रम मुख्यालय में किए जाएंगे इस हेतु शांति समिति की बैठक थाना करंजिया में संपन्न हुई । जिसमें सभी आयोजनकर्ता, ग्राम के गणमान्य नागरिक, नायब तहसीलदार करंजिया एवं थाना प्रभारी करंजिया की उपस्थित में की गई। इस दौरान हनुमान जयंती में विविध कार्यक्रम के आयोजनों की जानकारी दी गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार खन्नात तिराहा रेन बसेरा करंजिया स्थित हनुमान मंदिर में युवा समिति के द्वारा सुंदरकांड का पाठ शुक्रवार की रात से कराया जा रहा है जिसके पश्चात शनिवार की सुबह हनुमान जयंती के दिन पूजा पाठ एवं हवन का कार्यक्रम तत्पश्चात 2:00 बजे से महाप्रसाद भंडारे का वितरण, शाम 5:00 बजे से पैदल रैली का आयोजन किया जाएगा । रैली सिद्ध बाबा प्रांगण से लेकर मुख्य बाजार होते हुए नीचे टोला जिसके पश्चात रेन बसेरा स्थित हनुमान मंदिर में समाप्त होगी । रैली में झांकी भी निकाली जाएगी । इसके पश्चात आरती एवं प्रसाद का वितरण कर समापन किया जाएगा । वही बजार टोला स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में सुबह से सुंदरकांड, पूजा पाठ एवं दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया है । स्कूल कॉलोनी में स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में हनुमान जयंती के दिन भंडारे का आयोजन सुबह से आयोजित किया गया है । इस दौरान राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी से शांतिपूर्वक हनुमान जयंती मनाने की अपील की गई है । इस दौरान दिनेश वरकडे नायब तहसीलदार करंजिया, हरिशंकर तिवारी थाना प्रभारी करंजिया, दिलीप ताम्रकार, राकेश सोनी, यासीन खान, गनी खान, प्रशांत राजपूत, मयंक ताम्रकार,अभिषेक गुप्ता, शिवम राय, पंकज साहू, एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार