प्रदेश

करंजिया में 2 दिनों से नल जल योजना बंद ,भीषण गर्मी के चलते ग्रामीणों को समस्या.. नई पेयजल लाइन विगत कई माह से अधूरी …

लोकविचार करंजिया
करंजिया:- मुख्यालय में विगत दो दिनों से नल जल योजना से पानी की सप्लाई बंद पड़ी हुई है जिसके कारण पेयजल की व्यवस्था बुरी तरीके से चरमरा गई है । इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चालू है जिसमें पेयजल से लेकर अन्य कार्यों के लिए पानी की नितांत आवश्यकता ग्रामीणों को महसूस हो रही है ऐसे समय में नल जल योजना का लगातार बंद रहना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है । मुख्यालय में अन्य पेयजल स्रोत के साधन संसाधन ना होने के कारण ग्रामीणों नल जल योजना पर आश्रित रहते हैं परंतु आए दिन नल जल योजना का बंद रहना एवं पानी निरंतर ना आने के कारण पेयजल के साथ निस्तार के पानी के लिए भी यहां-वहां भटकना रहा पड़ता है । पाइप लाइन का काम भी अधूरा विगत महीनों से पड़ा है बंद वहीं दूसरी तरफ ग्राम करंजिया के अन्य क्षेत्र थाना टोला, किसानपारा, छपरापारा, केरा टोला, खन्नात तिराहा, डिपो कानून में नई पाइप लाइन का कार्य विगत कई माह से अधूरा पड़ा हुआ है, और वर्तमान में पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी बंद पड़ा हुआ है , नई टंकी बनकर तैयार होने के बावजूद भी आज तक पानी की सप्लाई चालू नहीं हो पाई है । भीषण गर्मी के चलते पानी के अन्य स्त्रोत कम होते जा रहे हैं जिससे ग्रामीणों में चिंता का विषय है स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि गर्मी में नई पाइपलाइन से पानी की सप्लाई दी जाएगी परंतु आज तक पानी की सप्लाई चालू नहीं हो सकी ऐसे में ग्रामीण पानी के लिए निरंतर संघर्षरत रहते हैं ।
इनका कहना है:-नल जल बंद होने की जानकारी प्राप्त हुई है स्टार्टर खराब होने के कारण नल जल योजना मैं समस्या आ रही है जल सेजल समस्या का समाधान कर पेयजल व्यवस्था चालू कर दी जाएगी, बी.एस. मरावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करंजिया

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button