प्रदेश
बजाग अंतर्गत पिपरिया में घर में लगी आग,पचास हजार नगद सहित सामान जलकर हुआ खाक..

थाना क्षेत्र बजाग अंतर्गत ग्राम पिपरिया में राम सिंह पिता बुधराम निवासी पिपरिया अपनी पत्नी के साथ रहते है। प्राप्त जानकारी अनुसार वे घर पर नहीं थे तब अज्ञात कारणों से उनके घर पर आग लगी है। जिसमें घर की सामग्री सहित 50000 रुपए नगद के साथ साथ कोदो कुटकी, भोजन सामग्री सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई है। हालांकि घर पर कोई ना होने के चलते किसी तरह की जन हानि नहीं हुई है।

