प्रदेश
हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा ,जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा क्षेत्र, हवन पूजन कर जगह जगह बांटा गया भंडारा..

करंजिया:- मुख्यालय में श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातः हनुमान मंदिरों पर पाठ पूजा पाठ एवं महाआरती हुई, वहीं भण्डारा प्रसादी वितरण का आयोजन भी हुआ। सुबह से देर रात तक हनुमान मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों का ताता लगा रहा। वहीं पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क रही। सुबह से लेकर शाम तक पुलिस एवं राजस्व विभाग की अलग-अलग टुकड़ियां इलाकों में लगातार गश्त करती नजर आई।
निकला विशाल चल समारोहः- मुख्यालय में युवा समिति करंजिया के तत्वाधान में विशाल चल समारोह निकाला गया। शाम करीब 5बजे से डिपो कॉलोनी से पैदल रैली की शुरुआत की गई आयोजन के दौरान भक्त अपने हाथों में भगवा ध्वजा लेकर भजनों की धुन पर थिरकते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह चल समारोह डिपो कॉलोनी से शुरू होकर स्कूल कॉलोनी बढ़िया मोहल्ला खन्नात तिराहा बाजार टोला नीचे मोहल्ला से वापस होकर खन्नात तिराहा स्थिति हनुमान मंदिर पहुंचा जहां पर मंदिर के शिखर पर ध्वजा अर्पण किया गया और आरती की गई इसके बाद यह चल समारोह का समापन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहें। गोरखपुर से कबीर सिद्ध बाबा तक निकाली गई बाइक रैली इसी तरह ग्राम गोरखपुर से में भी भव्य वाहन रैली निकाली गयी। हनुमान भक्तों ने सुमधुर भजनों के साथ जमकर भगवान के जयकारे लगाए। इस अवसर पर पाटनगढ़, रूसा, करंजिया में ने वाहन रैली का स्वागत किया। बाइक रैली गोरखपुर ग्राम से प्रमुख मार्गो से होते हुए कबीर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर मंदिर पहुंचकर पांडवों को चना एवं प्रसाद खिला कर रैली का समापन किया गया।
हनुमान जी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र- वहीं युवा मंडली करंजिया के इस भव्य चल समारोह के साथ हनुमान जी के झांकी निकाली जिसमें समिति के एक सदस्य को हनुमान जी के रूप में दर्शा कर गाड़ी में बैठाया गया वही ग्रामवासियों ने रैली एवं झांकी का स्वागत किया। संकट मोचन हनुमान की सजाई गई झांकी आकर्षक का केन्द्र रही। श्रद्धालुओं ने महावली के साथ जय श्रीराम के नारे लगाए ।
हनुमान मंदिरों में हवन कर बांटा गया भंडारा- मंदिरों में दर्षनों के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। ग्राम के बाजार टोला स्थित दक्षिण मुखी सिद्ध हनुमान मंदिर, सिद्ध बाबा हनुमान मंदिर, रेन बसेरा हनुमान मंदिर, एवं कर मंडल में स्थित हनुमान मंदिर पर सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के द्वारा पूजन पाठ हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया एवं इस दौरान ग्रामीण लगातार मंदिरों में दर्शन के लिए आते रहे ।
