प्रदेश

डिंडौरी:- हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर किया विशाल भंडारा व अखाड़े का प्रदर्शन..कलाबाजो ने दिखाएं अखाड़े में तरह-तरह के जोहर

डिंडोरी । श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी के के हेल्थ क्लब के तत्वधान में विशाल भंडारा शस्त्र पूजन व अखाड़े का प्रदर्शन किया गया । शाम 6:30 बजे श्री हनुमान जी महाराज की पूजन अर्चन कर शस्त्र पूजन किया गया ।क्लब के संचालक श्री सत्या नंद कटारे,नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम,कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला,नेहरू युवा केन्द्र संचालक कुशवाहा के साथ अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । इसके पश्चात भंडारे की शुरुआत हुई। इस विशाल भंडारे में नगर के साथ-साथ दूरदराज से आए हुए आम जनों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

हुआ अखाड़े का आयोजन-

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी के के हेल्थ क्लब के तत्वाधान में अखाड़े का आयोजन भारत माता चौक में किया गया शासन के आदेश अनुसार निर्धारित समय में यह अखाड़ा प्रारंभ हुआ इस अखाड़े में अस्त्र ,शस्त्र ,लट्ठ, अग्नि से कलावाजों ने तरह-तरह की कलाबाजी दिखाएं इस अखाड़े को देखने के लिए नगर के तमाम लोग मौजूद थे बच्चों युवा व बुजुर्गों ने भी अपने करतब दिखाए।

15 फीट का गदा बना आकर्षण का केंद्र-

युवाओं के द्वारा भारत माता चौक में 15 फीट का गदा रखा गया जो कि आकर्षण का केंद्र बना हुआ था साथ ही एक प्रकार का सेल्फी प्वाइंट भी था इस गदे से भारत माता चौक की आलोकिता और भी बढ़ रही थी।।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button