शहपुरा- मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज तहसील शाखा शहपुरा के द्वारा रविवार को शहपुरा विकासखंड के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं कोरोना महामारी के काल में भी निर्भीक होकर जनता की सेवा करने वाले कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इसके पूर्व में भी पेंशनर्स समाज के द्वारा नगर के अलग-अलग कार्यों के लिए एवं मेधावी छात्रों का भी सम्मान किया जा चुका है पेंशनर्स समाज के संरक्षक कार्यक्रम के संयोजक केडी साहू सेवानिवृत्त प्राचार्य लगातार उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों समाजसेवियों मेधावी छात्रों का सम्मान करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं समारोह में पुलिस विभाग से सोनी लाल चक्रवर्ती स्वास्थ्य विभाग रवि सेन शिक्षा विभाग एच एस तेकाम उत्कृष्ट विद्यालय से राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रशांत साहू महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रतिभा साहू नगर परिषद शहपुरा से गगन साहू लोक निर्माण विभाग से अशोक गिरी गोस्वामी को सम्मानित किया गया सम्मान समारोह मैं कार्यक्रम के अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक रोहनी शरण पाठक विशिष्ट अतिथि एनआर साहू जनपद उपाध्यक्ष टेकेश्वर साहू नगर परिषद अध्यक्ष राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता पेंशनर समाज के अध्यक्ष तीरथ साहू सहित पेंशनर्स समाज के सदस्यगण मौजूद रहे
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार