प्रदेश

वीरांगना रानी अवंती बाई बलिदान स्थल बालपुर में आलोक संघ की बैठक का हुआ आयोजन…

डिण्डोरी। जिले में वीरांगना रानी अवंती बाई का बलिदान स्थल बालपुर में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आलोक संघ डिण्डोरी के जिला इकाई के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया, गौरतलब है कि आलोक संघ में लोधा-लोधी समाज के शासकीय,अर्धशासकीय एवं समाज के प्रबुद्ध जनों का एक संघ है, बैठक सुरेंद्र सिंह म्हनदेले पलकी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला परियोजना अधिकारी ओ पी सिरसे शामिल हुए,बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा रानी अवंती बाई की छाया चित्र पर तिलक वंदन कर माल्यार्पण किया गया, एवं बैठक में मुख्य एजेंडों पर चर्चा की गई, मुख्य अतिथि परियोजना अधिकारी सिरसे के द्वारा बतलाया गया,कि जल्द से जल्द जिले के सभी ब्लॉकों के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को संघ में जोड़ने का कार्य तत्परता से किया जाएगा एवं सभी के सहयोग से संघ को मजबूत किया जाएगा तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जल्द से जल्द जिला इकाई के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराकर उनकी नियुक्तियां की जाएंगी। कार्यक्रम में ब्लॉक अमरपुर से गुलाब सिंह ठाकुर एवं उनके साथी, गुमान सिंह ठाकुर, सुदामा ठाकुर, तेज सिंह ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर ,जवाहर ठाकुर, राजेश ठाकुर, वीरभद्र सिंह ठाकुर ,राजू ठाकुर, चंद्रकला ठाकुर और भी समाज के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ सदस्य सम्मिलित हुए।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button