प्रदेश

न्यूट्री स्मार्ट ग्राम भरवई में आंगनवाड़ी उत्सव का हुआ आयोजन…

डिण्डोरी। ग्राम भरवई में विकासखंड डिंडोरी में आंगनवाड़ी उत्सव का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शक्ति परस्ते पूर्व जिला मंत्री , श्रीमती स्नेहलता ठाकुर महिला मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष एवं श्रीमती सरोज गुप्ता सदस्य बीजेपी पार्टी उपस्थित रहे!
कार्यक्रम में श्रीमती नीतू तिलगाम परियोजना अधिकारी डिंडोरी के मार्गदर्शन में व्यंजन प्रदर्शनी आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थानीय अनाजों से स्वयं पौष्टिक व्यंजन तैयार कर प्रदर्शनी लगाई गई।
अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे द्वारा ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक एवं प्राथमिक स्कूल के बच्चों को उपहार स्वरूप पानी की बोतले, कलर पेंसिल, स्वल्पाहार व भोजन परोसा गया!
नन्हे मुन्ने बच्चों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया,
अध्यक्ष द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं हितग्राहियों को आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण मटका में स्वेच्छा से बच्चों के भोजन हेतु अनाज सब्जी फल जो उनके घरों में पर्याप्त मात्रा में होता है उसे वे आंगनवाड़ी में सहयोग स्वरूप देने के लिए प्रोत्साहित किया, उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी की व्यवस्था एवं कार्यों में सुधार हेतु हमें सहयोग करना चाहिए जैसे दरी चटाई कुर्सी बच्चों के लिए स्लेट पेंसिल आदि, सरकार के प्रयास साथ-साथ जन सहयोग भी जरूरी है तभी ग्राम का विकास होगा।
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित इकाई कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी के प्रभारी पीएल अंबोलकर के मार्गदर्शन में श्रीमती रेणु पाठक वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी द्वारा महिलाओं एवं बच्चों में पोषण के महत्व को ध्यान में रखते हुए सब्जी की बीज किट का वितरण किया गया।
महिला बाल विकास विभाग द्वारा लाली लक्ष्मी बालिकाओं को अध्यक्ष महोदय के द्वारा आश्वासन प्रमाण पत्र वितरण भी किया गया । ग्राम के आंगनवाड़ी केंद्र के हितग्राहियों गर्भवतीधात्रीयों व बच्चों के अभिभावकों द्वारा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, अंत में कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी द्वारा कृषिका कैलेंडर का वितरण किया गया एवं
श्रीमती तीजा धुर्वे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती उर्मिला जंगेला श्रीमती तारे सुरी धुर्वे सीलोमीना तिर्की कमला मरावी चंद्रावती मरावी एवं कृष्णा धुर्वे उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button