प्रदेश

लो बोल्टेज की समस्या से जूझ रहा ग्राम पंचायत रैतवार, पिछले एक सप्ताह से लालटेन की तरह जल रहे बल्ब…

करंजिया:- मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत रैतवार के ग्रामीण इस समय लो बोल्टेज की समस्या से जूझ रहा है धन सिंह टेकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 1 सप्ताह से 24 घंटे लाईट लैम्प की तरह जल रही है । डिम लाइट के कारण सभी प्रकार के काम बंद पड़े हुए हैं नल जल योजना को संचालित करने में भी डिम लाइट रोड़ा पड़ रही है जिससे टंकी में पानी नहीं भर पाता और पानी सप्लाई करने में समस्या होती है । वहीं इन दिनों गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है दिन और रात मौसम का तापमान बढ़ते जा रहा है लाइट ना होने से पंखा कूलर आदि बंद पड़े हुए हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इसके अलावा दैनिक उपयोग में आने वाले मोबाइल भी चार्ज करने में भी ग्रामीणो को परेशानी हो रही है मोबाइल चार्ज करने हेतु स्थानीय लोगों को करंजिया जाकर दुकानों से मोबाइल चार्ज कराना पड़ रहा है ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button