प्रदेश

करंजिया में आयोजित खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का 635 मरीजों ने लिया लाभ…

करंजिया:- देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन सुनिश्चित किया गया है जिसके तहत 19 अप्रैल दिन मंगलवार को करंजिया विकासखंड अंतर्गत स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजिया प्रांगण में आयोजित किया गया । स्वास्थ्य मेले मे पंजीयन सुबह 10:00 बजे से शुरू हो गए । जिसमें बड़ी संख्या में स्वास्थ्य लाभ लेने उतरा ही उपस्थित हुए शाम को स्वास्थ्य मेले की समाप्ति तक कुल 635 हितग्राहियों के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया गया । इस दौरान खण्ड चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सूरज सिंह उद्दे, विक्रम सिंह ठाकुर डीपीएम, डॉक्टर प्रतीक तेकाम, श्रीमती रितु चतुर्वेदी बीपीएम, रामप्रकाश मरावी वीसीएम, डॉ मनीषा उद्दे स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ धर्मवीर मार्को, डॉ मनोज उरैती, डॉक्टर मिनी मोरवी, डॉ अमित द्विवेदी, डॉक्टर कमलेश ठाकुर, प्रतिभा राजपूत, गिरजा कुशराम, देवबती मरावी, ज्योति श्रीवास्तव प्रियंका राय रुखसाना अली मुमताज खान स्टाफ नर्स सहित समस्त अमला उपस्थित रहा । निशुल्क औषधि तथा उपचार – स्वास्थ्य मेले में 635 मरीजों को लाभान्वित किया गया मेले में कोविड जांच, कोविड टीकाकरण, पैथोलॉजी जांच, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, आयुष विभाग, होम्योपैथी विभाग, परिवार कल्याण सेवाएं, मानसिक विकार, कुष्ठ रोगी की जांच, गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, दंत चिकित्सा, मलेरिया विभाग, सिकल सेल, वृद्धजन चिकित्सा, परीक्षण दिव्यांग स्वास्थ्य परीक्षण, सहित नाक कान गला संचारी रोग बीपी शुगर की जांच सुविधा भी उपलब्ध रही। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा निःशुल्क औषधि तथा उपचार परामर्श का लाभ प्राप्त किया । निशुल्क बनाए गए आयुष्मान कार्ड – स्वास्थ्य मेले में हितग्राहियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक काउंटर बनाया गया जिसमें जिन पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने थे उनका पंजीयन किया गया कुल मिलाकर 88 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन किया गया ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button