प्रदेश
जोगीटिकरिया में बड़ा हादसा.. मिनी ट्रक रिवर्स होकर पलटा

डिण्डोरी। नगर के नजदीक जोगीटिकरिया में बड़ा हादसा हो गया यहाँ जबलपुर की ओर से आ रहा मिनी ट्रक रिवर्स होकर नर्मदा की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गीरा, बताया गया कि ट्रक क्रमांक mp20ga0842 जबलपुर से गाड़ासरई जा रहा था नर्मदा का पुल पार करने के बाद जैसे ही ट्रक घाट चढ़ने लगा वह रिवर्स हो गया और पलटते हुए नर्मदा नदी के समीप जा पहुंचा, हादसे में चालक जो वाहन मालिक बताया जा रहा है उसे गम्भीर चोट आई है जिसे जिला चिकित्सालय उपचार हेतु ले जाया गया।
