प्रदेश
शासकीय भूमि के धारकों को मिला नजूल भूमि का स्थायी पट्टा
शासकीय भूमि के धारकों को मिला नजूल भूमि का स्थायी पट्टा


डिण्डोरी। जिला मुख्यालय में विभिन्न स्थानों पर नजूल भूमि पर काबिजो को मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें भूमि का स्थायी पट्टा प्रदान किया है, जिला मुख्यालय में लगभग 31 धारकों को पट्टा प्रदान किया गया, प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया जिसमें।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने धारकों से संवाद किया और उन्हें बधाई दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भू धारकों को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम, उपाध्यक्ष महेश पाराशर, भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पार्षद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, मोहन नरवरिया, आशीष वैश्य, एसडीएम बलवीर रमन, संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा ने भू धारकों को पट्टा प्रदान किया। इस अवसर पर सभी भू धारक मौजूद रहे उन्होंने शासन की इस पहल पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कलेक्टर रत्नाकर झा भी मौजूद रहे। स्थाई पट्टा मिलने के बाद पट्टा धारकों में खुशी की लहर है।
