प्रदेश
हाई टेक हुई स्ट्रीट लाइट्स:-एक क्लिक से नगर की लाइट एकसाथ शुरू होगी,मिशन नगरोदय के दौरान अध्यक्ष पंकज तेकाम ने मोबाइल क्लिक से लाइट्स का शुभारंभ


डिण्डोरी। मिशन नगरोदय के तहत नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम ने माँ नर्मदा की महाआरती के उपरांत मोबाइल क्लिक के माध्यम स नगर की स्ट्रीट लाइट्स व मा नर्मदा तट और डैम की लाइट्स शुरू की। उन्होंने बताया कि नगर में 12 यूनिट्स लगाई जाएंगी जिसमे से दो की शुरुआत की जा रही है । अब डिण्डोरी की स्ट्रीट लाइट्स को मोबाइल से चालू व बंद किया जा सकता है इसके साथ ही इसे गूगल से जोड़ा जाएगा और आवश्यकतानुसार यह लाइट्स अपने आप चालू होंगी।
