प्रदेश

तीन माह से नाले का प्रदूषित पानी पीने मजबूर पथरकटा के ग्रामीण,जिम्मेदार बरत रहे लापरवाही


प्रमुख बातें-
एसडीएम कार्यालय पहुच ग्रामीणो ने बताई समस्या
एसडीएम ने तत्काल पानी की व्यवस्था कराने दिये निर्देश
पूर्व मे सीईओ,सचिव से लगा चूके है ग्रामीण गुहार
सीएम हेल्पलाईन मे भी हो चूकी है शिकायत


शहपुरा- विगत कूछ दिनो से प्रतिदिन सुबह सुबह भोपाल मे प्रदेष के मुखिया व्दारा बडी बडी बैठक कर उच्च अधिकारियो को तमाम दिषा निर्देष दिये जाते है जिनमें प्रमुख रूप से ग्रामीणो को गर्मी के इस मौसम मे पानी की किल्लत न हो उन्हे किसी भी प्रकार की पानी से जुडी समस्या का सामना न करना पडे परन्तु एक बार फिर डिण्डौरी जिला अन्तगर्त जनपद पचायत षहपुरा की ग्राम पचायत कचनपुर के पोषक ग्राम पथरकटा मे जनपद सीईओ व ग्राम पचायत के सचिव की लापरवाही देखने को मिल रही है सीएम के तमाम निर्देषो के बाद भी यहा के ग्रामीण गत तीन माह से नाले का गंदा पानी पीने मजबूर है व परेषान हो षुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुच एसडीएम काजल जावला से समस्या बता पानी की व्यवस्था कराने की अपील की वही समस्या से अवगत होते ही स्थल से जिम्मेदारो को फोन लगा एसडीएम व्दारा वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टेकर के माध्यम से पानी पहुचाने का आष्वासन दिया गया।
गंदा पानी पीने से ग्रामीण हो रहे बीमार
ग्रामीणो ने बतलाया कि चार सौ की आबादी वाले ग्राम पथरकटा मे उपलब्ध सभी जल स्त्रोतो के सूख जाने के बाद गाव से एक किमी दूर स्थित नाले से पानी लाकर उसी प्रदूषित पानी को स्वय पीते है व बच्चो को भी मजबूरी में पिलाना पडता है जिसके सेवन से बडी सख्या मे ग्रामीण बीमार पड रहे है परन्तु क्षेत्र के अधिकारियो को हमार समस्याओ से कोई लेना देना नही है।एसडीएम को समस्या बतलाने के लिए पहुची महिलाए साथ में नाले का गंदा पानी भी साथ लेकर आई थी
सुख चूके है हैण्डपम्प
जनपद पंचायत शहपुरा के ग्राम पंचायत कंचनपुर के पोषक ग्राम पथकटा उपर टोला में पानी की भीषण समस्या व्याप्त है यहा की आबादी करीब चार सो के आसपास है व ग्रामीणो से मिली जानकारी अनुसार गाव में तीन से चाह हेण्ड पम्प व कूछ कुंए है परन्तु गर्मी के मौसम के प्रारम्भ होने के साथ ही सभी जल स्त्रोत सूख गये है
जिम्मेदारो की लापरवाही पड रही भारी
एसडीएम को समस्या बताने बडी सख्या में पहुचे ग्रामीणो ने जानकारी में बतलाया कि पूर्व के वर्षो मे गर्मी के मौसम में टेकर के माध्यम से पानी गाव तक आ जाता है जिससे किसी भी तरह काम चल जाता था परन्तु इस वर्ष यह व्यवस्था नही हो पाई मजबूरी में ग्रामीण गर्मी की शुरूआत से ही एक किलोमीटर दूर स्थित नाला का गंदा पानी लाकर पीने के लिए उपयोग कर रहे है। ग्रामीणो ने बतलाया कि पानी की आपूर्ति के लिए हमारे व्दारा अनेको बार पचायत के सचिव व जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी से अपील की गई साथ ही सीएम हेल्पलाईन मे समस्या दर्ज करवाई गई परन्तु व्यवस्था नही हो पाई।
इनका कहना है-
पानी की समस्या को लेकर पथरकटा के ग्रामीण कार्यालय पहुच आवेदन दिया है उनकी पानी की समस्या का स्थाई निराकरण जल्द करवाया जावेगा,वर्तमान में बैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकर के माध्यम से गांव तक पानी पहुचाया जावेगा । काजल जावला एसडीएम शहपुरा
गाव में पानी का गम्भीर संकट है गाव से एक किमी दूर घाटचढकर नाले का गंदा पानी ला कर काम चला रहे है।देवकी बाई ग्रामीण
गाव की आबादी चार सौ के करीब है जलस्त्रोत सूख चूके है पानी की व्यवस्था के लिए अनेकोबार सीईओ सहित सचिव को अवगत करा चूके है परन्तु समस्या का निराकरण नही हो पा रहा है।कल्याण सिह,ग्रामीण
पानी की समस्या के समाधान के लिए सचिव,सीईओ सहित सीएम हेल्पलाईन मे भी षिकायत दर्ज करवा चूके है परन्तु जल सकंट का समाधान नही हो पा रहा है।सतोष सिह,ग्रामीण

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button