प्रदेश
आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर तहसील कार्यालय शहपुरा में हुई आरक्षण प्रक्रिया…

शहपुरा -कलेक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार बुधवार को जिले के जनपद पंचायत शहपुरा और मेहंदवानी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत के पंच और सरपंचों के आरक्षण की प्रक्रिया तहसील कार्यालय शहपुरा में सुबह 11 बजे से आयोजित हुई। इस दौरान अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के साथ महिलाओं के आरक्षण की प्रक्रिया की गई,प्रकिया के दौरान आरकक्षण के लिए एक छोटी बच्ची से लाट से पर्ची निकलवाया गया जिसमें ग्राम पंचायत रावनकुण्ड के सरपंच पद के लिये महिला पद का चयन किया गया इनके बाद पंचों के पद के लिये पर्ची निककलवाई गई,इस दौरान एसडीएम काजल जावला,सीईओ राजीव तिवारी,नायाब तहसीलदार मेहँदवानी नीलम श्रीवास,चेतना पाटिल सीईओ मेहंदवानी राकुमार मरावी,फ़त्तू सिंह,संजय नामदेव,विवेक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
